Advertisement

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किए पदक

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार, 26 सितम्बर, 2026

   जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।

  बैडमिंटन (युगल) अंडर-19 बालक वर्ग में साहिल कुमार व आयवीर ने प्रथम, करण व अर्पित रावत ने द्वितीय तथा प्रज्ञान कश्यप व अर्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद अंडर-19 बालक वर्ग में पवन यादव प्रथम, प्रख्यात सिंह द्वितीय और नितिन चौरसिया तृतीय रहे।

  3000 मीटर दौड़ अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवांगी ने प्रथम, काजल सैनी ने द्वितीय और अंशिका भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में अखिल नेगी प्रथम, आदित्य नेगी द्वितीय और चिरंजीव तिवारी तृतीय रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में आशीष प्रथम, मोहित द्वितीय और अविपाल तृतीय स्थान पर रहे।

  राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार की टीम प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय रही। अंडर-14 वर्ग में रुद्रप्रयाग प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और देहरादून तृतीय स्थान पर रहा।

    इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक, निर्णायक एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *