Advertisement

कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम सम्पन्न, जसपुर से सरदार सूबा सिंह होंगे आप के प्रत्याशी

28 सितम्बर, 2026

कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम सम्पन्न, जसपुर से सरदार सूबा सिंह होंगे आप के प्रत्याशी

आज दिनांक 27 सितम्बर को जसपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा सिसौदिया जी उपस्थित रहे।

दोनों नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, दिल्ली व पंजाब मॉडल और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के विजन के बारे में विस्तार से समझाया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व द्वारा बड़ी घोषणा करते हुए जसपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी का टिकट श्री सरदार सूबा सिंह जी को क्लियर किया गया।

साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए जसपुर विधानसभा में नई नियुक्तियां भी की गईं:

  • विधानसभा अध्यक्ष: श्री अवतार सिंह सोहल जी
  • विधानसभा उपाध्यक्ष: श्री अबरार हुसैन जी
  • विधानसभा सचिव: डॉ. मोहम्मद दिलशाद जी
  • विधानसभा संगठन मंत्री: श्री मोहम्मद आज़म जी
  • विधानसभा अध्यक्ष ST/SC मोर्चा: श्री मान सिंह जी
  • विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा: श्री पृथ्वीपाल सिंह जी
  • विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा: श्रीमती अनीफा अंसारी जी

और इसके साथ ही 100 से ज़्यादा लोगो ने पार्टी की सदस्ता भी ली
इस अवसर पर प्रदेश व जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *