समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार विभूतियां भी सम्मानित, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। नगर में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। अफजलगढ़ मार्ग स्थित स्वागत मंडप में आयोजित समारोह में धार्मिक भजनों की गूंज के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाजसेवा, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

समारोह में अग्रवाल समाज के 52 वरिष्ठ नागरिकों के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों और पीसीएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रश्मि गोयल, पारुल बंसल, पूजा गोयल और संजय गोयल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे।

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन करुणा, परोपकार, उद्यमिता और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। उनके सिद्धांत समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता, सहयोग और सेवा की भावना से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, गौरव राजन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अंकुर बंसल, विवेक कंसल, सौरभ गर्ग, सौरभ गोयल, अवलोक गोयल, प्रदीप गोयल, श्रेय अग्रवाल, मनीष गर्ग, अशोक अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, आशीष मित्तल, हनी अग्रवाल, डॉ. जतिन गर्ग, शोभित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, नीरज गर्ग, संजय गर्ग, तरुण बंसल, संजय गोयल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply