अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किया कार्यक्रम, प्रचार से दूर रहकर सेवा करने का आह्वान
जसपुर। समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लॉयन्स क्लब जसपुर ग्रेटर की ओर से बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम का संयोजन लॉयन मुकेश चौहान ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जरूरतमंदों की सहायता को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश चौहान ने सेवा भावना को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है, न कि उसका प्रचार-प्रसार करना। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अधिकाधिक सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और निस्वार्थ भाव से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अमित गर्ग, सचिव अंकुर बंसल, कोषाध्यक्ष अवलोक जैन, तरुण बंसल, तरुण प्रधान, अवनीश चौहान, संजय गर्ग, हरिओम अरोरा, सुशांत बिश्नोई, मनोज चौहान और अंकुर बिश्नोई सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से क्लब सदस्यों ने समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply