अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
सोमवार को ठाकुरद्वारा चुंगी के पास नहर में पड़ा मिला था शव
जसपुर ।सोमवार को की नहर में पड़ा मिला शव
ठाकुरद्वारा के कपड़ा व्यापारी शराफत बजाज के बेटे सलीम (40) के रूप मे शनाख्त हुई। वह शनिवार को घर से निकलने के बाद से गायब था।
9 नवंबर 2026 को प्रातः काल जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर से गुजरने वाली नहर में ठाकुरद्वारा चुंगी के पास अज्ञात शव बरामद हुआ था।

आसपास के लोगों से बात कर अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी इस पर पुलिस ने शव को काशीपुर पोस्टमार्टम करा कर शव को जहां शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी पर रखा गया था।
जिस के उपरांत कल शव की शनाख्त यूपी के
ठाकुरद्वारा में मछली बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी शराफत के पुत्र सलीम 40 वर्ष के रूप मे हुई।बताया कि
शराफत हुसैन की ठाकुरद्वारा में कुरेशियान मस्जिद के पास कपड़े की दुकान है।
उन्होंने बताया कि बेटा सलीम पहले कपड़े का काम करता था। फिर जूते चप्पल बेचने लगा। आजकल वह एक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी
करता था। शनिवार को दोपहर के खाने के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकला तो लौटा नहीं। तलाश के दौरान भी उसका कोई पता नहीं चला।व्यापारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस के माध्यम से उन्हें बेटे का शव जसपुर में नहर में पड़ा होने की सूचना मिली। सलीम की जेब से मिले कागज पर एक मोबाइल नंबर लिखा था, जो जसपुर निवासी का व्यक्ति का है।सलीम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सलीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी फहरीन और उसके दो छोटे बच्चों का बुरा हाल है।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply