रुद्रपुर।तराई में सियासी हलचल के बीच कांग्रेसी नेत्री मीना शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने के बाद मीना शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ जुड़कर वह जनता की सेवा बेहतर तरीके से कर सकेंगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की बात कही।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मीना शर्मा के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार कर रही है।इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply