जसपुर। आईएससी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मारिया स्कूल के कार्तिक चौहान 98.75 ने फीसदी अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी कार्तिक के पिता प्रदीप चौहान सरकारी टीचर और माता वकालत की छात्रा हैं। पढ़ाई में टाइम टेबल को महत्वपूर्ण
मानने वाले कार्तिक के पसंदीदा विषय साइंस और कंप्यूटर में उनके 100 में से 100 नंबर आए है।
उनका सपना आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
प्रधानाचार्य फादर जोमन टीए, प्रबंधन मैथ्यू जैकब, विधायक आदेश सिंह, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि ने छात्र को बधाई दी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply