Advertisement

18 लाख से जिला बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल का हुआ नवीनीकरण, जिला जज और विधायक ने किया लोकार्पण

रुद्रपुर में जिला बार एसोसिएशन ने 18 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्मित सेंट्रल हॉल का बुधवार को भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव अरोरा, जिला जज सिकंद कुमार त्यागी और बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस आधुनिक हॉल से उन्हें बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वादकारियों को भी त्वरित न्याय मिलने में सहायता मिलेगी।बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट ने बताया कि हॉल लंबे समय से अधूरा था, लेकिन एसोसिएशन के प्रयासों से इसका नवीनीकरण कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, सचिव जसवन्त सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लो समेत कई पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *