Advertisement

पांच लाख की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता से मारपीट

सितारगंज। विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव नकटपुरा निवासी रंजना ने बताया कि 30 मई 2023 को उसका विवाह हनुमानगढ़ (राजस्थान) निवासी कालू राम शर्मा से हुआ था। विवाह में उसके पिता रामाश्रय सिंह ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी तय होने के बाद ससुराल पक्ष को उसके भाई ज्ञान प्रकाश सिंह ने 80 हजार रुपये दिए। शादी के बाद विदाई के समय उसके भाई ने ससुराल पक्ष को दो लाख रुपये दिए।आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके पति, ससुर संतलाल जोशी, सास शांति देवी और भांजा कृष्णा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे। आठ जुलाई 2023 को ससुराल पक्ष ने पांच लाख की मांग करते हुए उससे मारपीट की और मारने की धमकी दी। रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद उसके भाई ने कुछ रकम और भेजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *