Advertisement

जसपुर में निकाली गई भव्य स्वाभिमान यात्रा

जसपुर, । वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को जसपुर नगर में भव्य स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। युवा क्षत्रिय महासभा और महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में महिला-पुरुषों और युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे नगर में देशभक्ति और समाजिक गौरव का माहौल देखने को मिला।

शनिवार शाम ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के समीप स्थित निरंकारी भवन के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जहां से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में विधायक आदेश चौहान, खड़क सिंह, डॉ. एमपी सिंह, राजकुमार राज और आदित्य गहलौत सहित कई गणमान्य लोग हाथों में बैनर लेकर सबसे आगे चल रहे थे। स्वाभिमान यात्रा में निकाली गई विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। कई बालक और बालिकाएं घोड़ों पर सवार होकर राजपूताना शौर्य का संदेश देते नजर आए। यात्रा मोहल्ला चौहानान, जुलाहान, भूपसिंह भूपसिंह, पूर्णानंद इंका रोड, कोतवाली रोड, बारी चौक, ठाकुर मंदिर और गांधी पार्क होते हुए सिटी सेंटर परिसर में संपन्न हुई। यहां डॉ. रेखा, मुकेश कुमार, नीलकमल, प्रयाग, शैलेंद्र गहलौत, चन्द्रपाल, रीना, रेखा चौहान, राजकुमार सिंह, सर्वेश रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *