Advertisement

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए शिविर का हुआ आयोजन

रुद्रपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र
रुद्रपुर मे किया गया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर की मुख्य विशेषताएं:
बच्चों की सहभागिता: शिविर में जनपद के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को आर.बी.एस.के. की मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित किया गया था।
विशेषज्ञों द्वारा स्क्रीनिंग: चंदन हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन (Cardiac Surgeons) डॉ. विकास सिंह द्वारा सभी बच्चों का गहन परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई।
निशुल्क सर्जरी हेतु चयन: जांच के उपरांत जिन बच्चों में गंभीर समस्या पाई गई और जिन्हें सर्जरी (शल्य चिकित्सा) की आवश्यकता है, उन्हें आगे के उपचार और निशुल्क ऑपरेशन के लिए चंदन हॉस्पिटल हेतु रेफर किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाना और उनका उपचार करना विभाग की प्राथमिकता है। चंदन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों के सहयोग से इन बच्चों को अब उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें नया जीवन मिल सकेगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी पी सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मुस्यूनी, श्रवण कुमार, जावेद, पूरन, आमिर, आजम अंसारी, बी पी जोशी, संजय, पारुल, प्रियंका, प्रेमा और चंदन हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *