Advertisement

लकड़ी मंडल के पूर्व महामंत्री ने बचाई व्यापारी की जान

जसपुर, संवाददाता। मकान बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की गर्दन पर पाटल से वार के दौरान बीच बचाव में कूदे लकड़ी व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री ने अपना हाथ आगे कर दिया। इससे भाई की तो जान बच गई। पूर्व महामंत्री जख्मी हो गया।

मो. नईबस्ती निवासी मो. अनवर की लकड़ी मंडी (गोला मंडी) में फर्नीचर की दुकान है। अनवर एवं उसके तीन भाईयों में काफी समय से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। अनवर का बड़ा भाई शेर अली चांद मस्जिद के पास रहता हैं। नौ मई की रात को विवाद के चलते शेर अली हाथ में धारदार पाटल

लेकर अनवर की दुकान पर पहुंच गया। डॉक्टरों ने अनवर को ऋषिकेश व शराफत को काशीपुर रेफर कर दिया। उधर, विधायक आदेश चौहान ने शराफत के घर पहुंचकर चाल जाना।

पत्नी ने दर्ज कराया केस

जसपुर। घायल अनवर की पत्नी कलसूम ने आरोपी शेर अली के खिलाफ उसके पति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का केस दर्ज कराया है। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि कलसूम की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *