Advertisement

जसपुर में कांग्रेस ने किया कार्यकर्त्ता सम्मेलन, कार्यकर्त्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं’

जसपुर। मंगलौर विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने संकल्प दिलाया कि कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में हर कोई परेशान है।

सोमवार को हीरा गार्डन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मो. नाजिम मेंबर और ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलौत ने अपना एवं कार्यकारिणी का परिचय कराया। साथ ही सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गुलफाम एवं गुरप्रीत को उनके साथियों संग कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधायक

जसपुर में सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ।

निजामुददीन एवं विधायक आदेश चौहान ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता सुखदेव सिंह और संचालन गजेंद्र सिंह ने किया। यहां देवकीनंदन, अतीकुरर्रहमान, आबिद नूरी, सुभाष शर्मा, अनीस सदर, शेख हाशिम, सन्नू,

आफताब, राहुल बंटी, सर्वेश सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों, डॉ. शुभ, शेर अली, मोईन, जमील अहमद, मो. रफी, मेहंदी हसन, कमरुद्दीन, सलीम, अपूर्व, अमित चौहान, बबली, अभिषेक आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *