रूद्रपुर 15 मई 2026
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी की अध्यक्षता में मा० सर्वोच्च न्यायालय में दायर Maatr Sparsh – An Initiative by Avyaan Foundation Versus Union of India & Others के क्रम में महिला कर्मियों हेतु सार्वजनिक स्थलों एवं शासकीय भवनों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन गांधी सभागार में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान महिला हितों से संबंधित व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देश दिए ।
बैठक में विशेष रूप से स्कूलों, डिग्रीकॉलेज, रोड़वेज, पूजा स्थल जहां 50 से अधिक की संख्या हो, शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिला कर्मियों हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय, सेनेटरी नैपकिन उपलब्धता, विश्राम कक्ष, क्रेच केंद्रों व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों एवं संस्थानों में महिला अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने विभागों से संबंधित सुझाव दिए ।
अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला हित से संबंधित व्यवस्थाओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply