रूद्रपुर 19 मई, 2026- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया कि 29 मई से 07 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण का कार्य किया जायेगा। इसी तरह 08 जून से 07 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे/सत्यापन कार्य, 07 जुलाई को को मतदान स्थितियों का युक्तिकरण, 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एव आपत्ति दाखिल करने की अवधि होगी 14 जुलाई से 11 सितम्बर तक नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा तथा 15 सितम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं आये हैं, उनके लिए बीएलओ आस-पास के मतदाताओं से पूछताछ के आधार पर कोई सम्भावित कारण (जैसे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत्यु, डुप्लिकेट) पहचान सकता है। ऐसे मतदाताओं की सूची पंचायत भवन, नगर निकाय कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर तथा खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत अधिकारी तथा नगर निकाय अधिकारियों के कार्यालय में भी प्रदर्शित की जायेगी तथा निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड की जायेंगी। उन्होने निर्देश दिये है कि घर-घर जाकर भ्रमण करने के दौरान बीएलओ अपने साथ खाली फार्म-6 और घोषणा पत्र अपने साथ रखेगें ताकि कोई भी नए वोटर के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाना चाहे उसे ये फार्म दिए जा सकें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply