Advertisement

जसपुर:अग्रवाल सभा के लिए छह ने भरे नामांकन

जसपुर में अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर ko पांच पदों के लिए छह लोगों ने नामांकन पत्र भरे। मंगलवार को भी नामांकन पत्र भरे जाएंगे। एक जून को 400 मतदाता मतदान करेंगे।

सोमवार को अध्यक्ष पद पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु सिंघल ने अपना पर्चा भरा। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अंकुर बंसल, महामंत्री पद पर गौरव राजन अग्रवाल, मंत्री पद पर विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन अग्रवाल छोटू ने नामांकन पत्र भरे। 10 कार्यकारणी सदस्य के लिए 11 लोगों ने पर्चे भरे। चुनाव अधिकारी दीपक सिंघल, वर्तमान अध्यक्ष अवलोक गोयल ने बताया कि चुनाव के लिए छह चुनाव अधिकारी बनाये गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *