Advertisement

भीषण गर्मी से बिजली लाइनों पर बढ़ा लोड, कटौती से परेशान उपभोक्ता का अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

भीषण गर्मी से बिजली लाइनों पर बढ़ा लोड, कटौती से परेशान उपभोक्ता का अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

काशीपुर में भीषण गर्मी के चलते बिजली लाइनों का दम फूल गया है। एचटी लाइनें ओवरलोड होकर ट्रिप हो रही हैं। बिजली की आंख मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों और अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया है। एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। कम क्षमता के कनेक्शन पर एसी, कूलर, फ्रीज, पंखे आदि उपकरणों के चलने से लोड बढ़ गया है। इससे ट्रांसफार्मर, लाइनें ओवरलेड हो रही हैं। इससे बिजली लाइनें बार-बार ट्रिप हो रही है। साथ ही लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। इलैक्टि्रोनिक उपकरण सही से नहीं चल पा रहे हैं। उपकरणों के फुंकने का डर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *