Advertisement

बिका मकान महिला को बेचकर ठगा मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

जसपुर। पहले से बिका मकान बेचकर गांव की महिला से 5.90 लाख ठगने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में तीन माह पहले कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

ग्राम मेघावाला निवासी रुबीना परवीन ने प्राथमिकी में कहा था कि उसे और उसके पति को गांव के अर्जुन सिंह ने अपना मकान बेचने की बात कह कर 5.90 लाख में सौदा तय किया। रजिस्ट्री अपने नाम कराकर बैंक के माध्यम से रकम अदा कर दी। बाद में पता चला कि मकान पहले ही बिका हुआ है। आरोप है कि

मकान खाली कराते समय आरोपियों ने उनसे अभद्रता की।

कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अर्जुन सिंह, बबीता, राजपाल उर्फ बल्लू, गीता निवासीगण ग्राम मेघावाला, जसबीर कौर निवासी ग्राम कल्याणपुर, नन्हें सिंह, कृपाल सिंह, नेहा, संध्या निवासीगण ग्राम अहरपुरा महुआखेडागंज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को पिरान कलियर (रुड़की) से गिरफ्तार कर शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *