Advertisement

अग्रवाल सभा निकेश अग्रवाल अध्यक्ष व महामंत्री गौरव अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित, निकाला जुलूस

जसपुर। श्री अग्रवाल सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल, महामंत्री गौरव राजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल व मंत्री विवेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सभी जीते पदाधि कारियों ने बाजार में जुलूस निकाला। जिनका जगह जगह पुष्प वर्षा कर मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को श्री अग्रवाल सभा चुनाव के पांच पदों पर नामांकन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी होनी थी। जिसमें अध्यक्ष पद पर डा. आंशू सिंघल, विवेक अग्रवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जबकि राकेश अग्रवाल का पर्चा निरस्त होने पर उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निकेश अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सचिन अग्रवाल ने पर्चा वापस लेने पर अंकुर बंसल उपाध्यक्ष चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन अग्रवाल निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। संजय बंसल ने अपना पर्चा वापस ले लिया। महामंत्री और मंत्री पद पर एक एक नामांकन पत्र आने से गौरव राजन अग्रवाल महामंत्री और विवेक अग्रवाल मंत्री पद पर निविरोध घोषित हो गए थे। चुनाव अधिकारी दीपक सिंघल, प्रमोद बंसल, संजय गोयल, सुरेश अग्रवाल, संजय गर्ग, अजय मोहन ने

विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पंकज बंसल, नीरज अग्रवाल, सौरभ गोयल, राजेंद्र बंसल, मोहित गर्ग, पराग अग्रवाल, श्रेय कुमार, सौरभ गर्ग, राजीव गोयल, अनुराग अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अनन्य अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य बनाये गये है। समर्थकों ने सभी को माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद श्री अग्रवाल सभा से ठाकुर मंदिर तक जुलूस निकाला गया। जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधि कारियों ने लोगों का आभार जताकर आर्शीवाद लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निकेश अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारियों ने अग्रवाल समाज के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। चुनाव अधिकारी दीपक सिंघल ने बताया कि श्री अग्रवाल सभा चुनाव पांचो पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अगले महीने होगा और शपथ ग्रहण समारोह में ही पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, सिद्वार्थ मोहन सिंघल, अवलोक गोयल, हरीश ग्रोवर, राहुल, प्रेम सिंह, तरूण गहलौत, त्रिलोचन सिंह, विपलेस गुप्ता, मनीष कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *