Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जताया शोक

जसपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के ग्रह नगर महुआ डाबरा उनके आवास पर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती लीलावती जी के चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विदित हो कि काशीपुर से भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोजपाल की माता का माह मार्च 2026 में स्वर्गवास हो गया था।इसी संबंध में सोमवार के रोज़ पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश पाल, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार सिंह,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शरीफ खान, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम अली,सरपंच शमीम दूधिया,तस्लीम प्रधान,प्रिंस पाल, सुंटी चौहान समेत दर्जनों क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *