Advertisement

जसपुर इनर व्हील क्लब ने किया अध्यक्ष विजिट कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बीमार व्यक्ति को दी आर्थिक सहायता व व्हीलचेयर और एक माह का राशन

जसपुर। Inner Wheel Club द्वारा काशीपुर रोड स्थित रॉयल हवेली में अध्यक्ष विजिट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना, क्लब अध्यक्ष रेनू गोयल, सेक्रेटरी संगीता शर्मा, ममता अग्रवाल, प्राची गर्ग एवं मीता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष रेनू गोयल एवं उनकी टीम को बधाई दी।


अपने संबोधन में सुरुचि सक्सेना ने क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से एक जरूरतमंद महिला, जिनके पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, को सहायता स्वरूप व्हीलचेयर, एक माह का राशन तथा 1100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मानवीय पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रेनू गोयल, सेक्रेटरी संगीता शर्मा, ट्रेजरार ममता अग्रवाल, आईएसओ मनीष बंसल, एडिटर प्राची गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट मीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, बबीता गर्ग, अंशु, मीना अग्रवाल, प्रिया गर्ग, पारुल बंसल, स्वाति बिश्नोई, रिया, सीमा गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *