दिनेशपुर। वार्ड पांच स्थित सब्जी बाजार में नगर पंचायत के लगाए वाटर कूलर में फाल्ट से करंट उतरने लगा जिसकी चपेट में एक सात वर्षीय बालक आ गया। एक युवक ने डंडे की सहायता से बालक को वाटर कूलर से अलग कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल वाटर कूलर को दुरुस्त कराने की मांग की।
सब्जी बाजार में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर में कई दिनों से कभी-कभी करंट आ रहा था। सोमवार को वार्ड निवासी नरेंद्र राय का सात वर्षीय बेटा नंगे पैर वाटर कूलर से पानी पीने पहुंचा गया। उसने जैसे ही कूलर की टोंटी को छुआ तो वह करंट की चपेट आ गया। इस दौरान वहां मौजूद वार्ड के शिवा चक्रवर्ती ने डंडे की सहायता से बच्चे को वाटर कूलर से अलग किया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वाटर कूलर में फाल्ट होने के कारण कभी-कभी करंट आ रहा था। नगर पंचायत को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ।इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ मोहम्मद यामीन का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। मामला संज्ञान में आया है। वाटर कूलर की जांच कराकर करंट की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply