Advertisement

डीएम ने जनपद में डेंगू/चिकनगुनिया रोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय बैठक की

रूद्रपुर 05 जून, 2026 जिलाधिकारी नितिन भदौरिया की अध्यक्षता में जनपद में डेंगू/चिकनगुनिया रोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को डेंगू/चिकनगुनिया नियत्रण हेतु चिकित्सालयों डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाये जाने, जांच व्यवस्था सुदृण करने, ब्लड व प्लेटलेट्स व्यवस्था बनाये रखने, आवश्यक औषधि की उपलब्धता बनाये रखने के साथ-साथ अन्र्तविभागीय सहयोग से व्यापक जनजागरण व प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर नालो-नालियों की सफाई, फोगिंग एवं दवाईयों के छिड़काव तथा स्वच्छता अभियान पर विषेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि डेंग से बचाव हेतु सीधे लार्वा पर ही वार किया जाये ताकि मच्छर पनपने न पाएं। उन्होंने डेंगू के प्रति वृहद्ध स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने तथा विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभाओं में डेंगू के लक्षण, कारण, रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने विद्यार्थियों को फुल बाजू वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि डेंगू का मरीज पाये जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र में जनपद तथा ब्लाॅक की टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होने नगर निगम, पालिकाओं, पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी डेंगू के प्रति जागरूकर करने हेतु निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि घरों के आसपास पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था करें और कचरे का निस्तारण सही ढंग से किया जाये। उन्होंने कहा कि घरों में कूलर, टेंक, ड्रम, बाल्टी आदि में अनावश्यक एवं लम्बे समय तक पानी न रखें। उन्होंने कहा कि कूलर का उपयोग नही होने का दशा में उसका पानी पूरी तरह खाली किया जाये। घरों के आसपास पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे -टीन के डब्बे, कॉच एव प्लास्टिक के बोतल, नारियल के खोल, पुराने टायर आदि नष्ट कर दें। फ्रीज के ‘ड्रिप-पैन’ से पानी प्रतिदिन खाली करें। पानी संग्रहित करने वाले टंकी, बाल्टी, टब आदि सभी को हमेशा ढंककर रखें। उन्होंनंे कहा कि डेंगू के प्रति लापरवाही न बरतने व लक्षण पाये जाने पर तुरन्त अस्पताल जाने एवं चिकित्सकों की सलाह लेकर उसके अनुसार उपचार करायें।
जिलाधिकारी ने जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से फोगिंग एवं दवाईयों के छिड़काव करने के निर्देश दिये। उन्होंने डेंगू से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों को साफ-स्वच्छ रखने व जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने औद्योगिक क्षेत्रों में डेंगू बचाव हेतु जागरूक करने के निर्देश आरएम सिडकुल व महाप्रबन्धक उद्योग को दिये। उन्होने जल निगम व जल संस्थान को लिकेज पाईप लाईनों को तत्काल ठीक करने तथा क्लोराईजेशनयुक्त पेयजल जनता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने होटल, ढाबों, रेस्तरां, रेड़ी-ठेली आदि के खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिये ताकि फूड-प्वाईजिंग, डायरिया जैसे गम्भीर बिमारियों से बचा जा सके।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 केके अग्रवालन ने डेंगू रोग के बारे में जानकारी दी व बचाव के उपाय बताये साथ ही सभी विभागों को डेंगू सोर्स रिडक्शन व जनजागरण में सहयोग हेतु आव्हान किया गया। उन्होने डेंगू रोधी कार्ययोजना व विभाग द्वारा की गयी तैयारियों के बारे में अवगत कराया। 
   बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसीएमओ डाॅ0 एसपी सिंह, डाॅ0 डीपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, एआरटीओ पूजा नयाल, मोहित कोठारी, अधिशासी अभियंता पेयजल सुनील जोशी, सहित नगर निकाय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *