रूद्रपुर 05 जून, 2026
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द रखी जाये तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,तहसीलदार दिनेश कुटोला,सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस ललित बिष्ट,आप की किरन पांडे आदि मौजूद थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply