Advertisement

जसपुर अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ


भव्य समारोह में सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्य अतिथि तरुण बंसल व पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को स्वागत मंडप में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल उपस्थित रहे, जिन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल, महामंत्री गौरव राजन अग्रवाल, उपमंत्री विवेक कंसल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पदों की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले चुनाव अधिकारियों दीपक सिंघल, संजय गोयल, प्रमोद बंसल, सुरेश बंसल, संजय गर्ग एवं अजय अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने की। उन्होंने युवा कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाते हुए समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशु सिंघल एवं अंकुर बंसल ने संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर देवेंद्र जिंदल, नारायण प्रसाद, सचिन गोयल, शरद गोयल, पुष्पेंद्र सिंघल,

अवलोक गोयल, मनीष अग्रवाल, राजाराम, अनुराग, ममता अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अवलोक जैन, मनीष अग्रवाल, हरीश गिरोवर, निशित अग्रवाल, सत्यवान गर्ग, अवनीश गहलोत, तरुण गहलोत, हरिओम सिंह, हरीश ग्रोवर, सौरभ गर्ग, नीरज अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंघल, सौरभ गोयल, श्रेय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *