Advertisement

महुआडाबरा की गलियों का अंधेरा दूर करने को लगेंगी 500 लाइटें

जसपुर । नगर पंचायत महुआडाबरा की बोर्ड बैठक में 500 स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कुल पांच प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। लिपिक विनीत कुमार ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में क्षेत्र में लगी 150 सोलर लाइटों की मरम्मत के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया।

इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र की गलियों में अंधेरा दूर करने के लिए 500 नई स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सभासदों ने गर्मियों के मद्देनजर विभिन्न वार्डों में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का सुझाव रखा, जिस पर 20 नए हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। जलस्तर सुधार के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। इस पर नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण

का निर्णय लिया गया। इसके अलावा श्री साई कॉलेज रोड पर बनी पुलिया के चौड़ीकरण, एक अन्य पुलिया के निर्माण तथा विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने पर भी सहमति बनी। अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृति मिलने पर इन कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक का संचालन ईओ आदित्य जोशी ने किया। यहां वंदिता, सभासद मोनिका, निशा देवी, नूतन, मुस्कान आलम, गुलशन जहां, राजबाला देवी, महताब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *