Advertisement

आतिथ्य सेवाओं की दिशा में सराहनीय पहल है:मास्टर रिसोर्ट’”:यशपाल आर्य

आतिथ्य सेवाओं की दिशा में सराहनीय पहल है:मास्टर रिसोर्ट’”:

नेता प्रतिपक्ष ने कहा,अधिवक्ता अब्दुल सलीम द्वारा स्थापित “मास्टर रिसोर्ट”आतिथ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की मिसाल बनेगा ‘

आतिथ्य सेवाओं की दिशा में सराहनीय पहल है मास्टर रिसोर्ट”:

नवनिर्मित “मास्टर रिसोर्ट” का कल देर शाम हुआ भव्य उद्घाटन

बड़ी संख्या में शामिल हुए राजनैतिक, सामजिक लोग

हर किसी की जुबां था मेहमानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा “मास्टर रिसोर्ट”

आलम रज़ा

जसपुर। पतरामपुर रोड स्थित हाईवे के निकट नवनिर्मित “मास्टर रिसोर्ट” का भव्य उद्घाटन रविवार देर सायं मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जसपुर विधायक आदेश चौहान, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां तथा जसपुर पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने भी सहभागिता निभाई। सहित जसपुर, ठाकुरद्वारा एवं काशीपुर क्षेत्र के अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।उद्घाटन के उपरांत मीडिया से मुखातिब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अधिवक्ता अब्दुल सलीम द्वारा स्थापित “मास्टर रिसोर्ट” आतिथ्य सेवाओं की दिशा में सराहनीय पहल है। कहा कि रिसोर्ट की भव्यता, सुंदर वास्तुकला और आधुनिक सुविधाएं इसे क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल बनाती हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि इस रिसोर्ट का नाम उन्हें अब्दुल सलीम के स्वर्गीय पिता “मास्टर अब्दुल हमीद” की याद दिलाता है, जिनका सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि “मास्टर” के नाम से प्रख्यात अब्दुल हमीद जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे और समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। वे राजनीतिक समझ रखने वाले, मिलनसार एवं समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला है।

आज उनके परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें आत्मीयता एवं अपनत्व का अनुभव हो रहा है।यशपाल आर्य ने कहा कि “मास्टर रिसोर्ट” केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने अब्दुल सलीम एवं उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।वहीं, अब्दुल सलीम एवं उनके परिवार जनों अब्दुल शमी, अब्दुल शमीम, डा. अब्दुल शकील, डा. अब्दुल सामिर, मौ. आलिम उस्मानी, अकबर अली, अख्तर अली, अबरार अली, सईद अहमद, बाबू हुसैन, पूर्व ग्राम प्रधान नजाकत व ग्राम प्रधान मुजाहिद आदि ने अतिथिगण का फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

उद्घाटन अवसर पर रवि डोगरा, ज़ाकिर हुसैन, आरिफ शराफत, डा. शुभ चंद, हाजी यामीन,आफ़ताब अंसारी,उस्मान डंपी,काशीपुर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी, अरुण चौहान, संदीप सहगल, संजय चतुर्वेदी, उमेश जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जयसिंह गौतम, डाक्टर मोहम्मद हसन नूरी,मुशर्रफ हुसैन, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट, सूरज कुमार एडवोकेट, सय्यद आसिफ अली एडवोकेट, डाक्टर एम ए राहुल,रवि ढींगरा, अफसर अली, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुखी,जितेंद्र सरस्वती और विकल्प गुड़िया,अकबर अली, अफरोज मलिक, नाज़िम सेफी,आरिफ रय्या रज़ा, आदि समेत भारी संख्या में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी, समाजसेवी, व्यापारी, अधिवक्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *