Advertisement

मानसून आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर 02 जुलाई को होगा जनपद स्तरीय मॉक अभ्यास

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की होगी व्यापक समीक्षा

रुद्रपुर, 19 जून, 2026- पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जनपद ऊधम सिंह नगर में आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में 02 जुलाई 2026 को जनपद स्तर पर पूर्ण पैमाने पर मॉक अभ्यास (Mock Exercise) आयोजित किया जाएगा, जिससे विभिन्न विभागों की आपदा प्रबंधन क्षमता, संसाधनों की उपलब्धता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण किया जा सके।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य एवं जनपद स्तर पर मानसून संबंधी तैयारियों की समीक्षा के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को सचिव, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एसीओ (ऑपरेशन) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने, संचार तंत्र को मजबूत करने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत 30 जून 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज (Table Top Exercise) आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न संभावित आपदा परिदृश्यों पर विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय का परीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत 01 जुलाई 2026 को प्रस्तावित मॉक अभ्यास स्थलों का निरीक्षण, इंसिडेंट कमांड पोस्ट (ICP) तथा मेडिकल पोस्ट की स्थापना की जाएगी। वहीं 02 जुलाई 2026 को जनपद स्तर पर पूर्ण पैमाने पर मॉक अभ्यास आयोजित कर आपदा प्रबंधन तंत्र की वास्तविक परिस्थितियों में कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को मानसून अवधि के दौरान सतर्कता बनाए रखने, आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं संसाधनों को क्रियाशील स्थिति में रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि मानसून के दौरान मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित नियंत्रण कक्ष अथवा प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन श्री हिमांशु कफल्टिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य नगर आयुक्त श्री ईशान कटारिया, अपर मुख्य नगर आयुक्त सुश्री शिप्रा जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्री गुरनाम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *