Advertisement

रुद्रपुर में रन फॉर योगा का हुआ आयोजन

रूद्रपुर 19 जून, 2026 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम से रन फॉर योगा व नशामुक्त जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फॉर योगा दौड़ का दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फाॅर योगा में पुरूष वर्ग में हिमेश राजपूत प्रथम, केवल चमियाल द्वितीय, युवराज जोशी तृतीय, भरत कुमार चतुर्थ, गनेश सिंह पंचम व विजय सिंह छठवें स्थान पर रहें इसी तरह महिला वर्ग में गौरी मनोहोरिया प्रथम, आयुषी कश्यप द्वितीय, पल्वी मोहन्तो तृतीय, प्रीति चतुर्थ, आरती पंचम व सिद्धी छठवें स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
सम्बोधित करते हुए श्री दत्ता ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है, प्रतिदिन योग को जीवन में अपनाने की अपील जनमानस से की। उन्होने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीेने की एक समृद्ध शैली है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रन फाॅर योगा जैसी पहल युवाओं और नागरिको को निरोग काया की ओर प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वस्थता के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। उन्होने जनता से अपील की कि सभी योग के साथ जुड़े, करें योग-रहंे निरोग।
रन फॉर योगा कार्यक्रम में 350 से अधिक युवा, बच्चे, खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्रीडा अधिकारी जनकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री भाजपा प्रमोद मित्तल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 दीपक सरकार, नोडल अधिकारी डाॅ0 बीरेन्द्र सिंह रौतेला, डाॅ0 महेश जोशी, डाॅ0 भावना जोशी, डाॅ0 सुरेन्द्र कुमार पपनेजा, डाॅ0 धर्मेन्द्र सोनी, डाॅ0 मंजू मिश्रा, डाॅ0 मीना अधिकारी, डाॅ0 ऋषि गुप्ता, राहुल पुरोहित, दीपक पंवार, अशरूफ अहमद, संजय कुमार, रमेश जोशी, दिनेश कुमार, योग अनुदेशक राम किशोर, रंजीत कुमार, पुष्पा रूबाली, सुरेश चन्द्र कुडाई, सूरज प्रताप, अनिल चैधरी, लक्ष्मी देवी, तरूण सिंह बगड़वाल, विजय शंकर खिलाड़ी, विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *