Advertisement

जसपुर पुलिस ने नाबालिग को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई

जसपुर। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिगों को उत्तर प्रदेश के दड़ियाल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सैनी पुत्र राधेश्याम निवासी फत्तेवाला, दड़ियाल, थाना टांडा, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए धारा 137(2), 87 एवं 64 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 भी शामिल कर ली है।
पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए नाबालिगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी के साथ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2- उ०नि० राजेंद्र प्रसाद – उ०नि० रुचिका चौहान –
3- का० अरुण कुमार
4- का० परविन्द्र कुमार
5- पी.आर. डी. बाला कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *