खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत लेफ्टिनेंट श्री बीरेश्वर गोस्वामी जी के अल्मोड़ा स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र रक्षा हेतु लेफ्टिनेंट श्री बीरेश्वर गोस्वामी जी का दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। माँ भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी को देश सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply