Advertisement

मोहर्रम पर्व को लेकर कोतवाली जसपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जसपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली जसपुर परिसर में शांति समिति (अमन कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, सभी धर्मों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्यों तथा नगर पालिका सभासदों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने मोहर्रम जुलूस एवं कार्यक्रमों के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। प्रमुख रूप से बिजली के लटकते तारों, केबल एवं डिश तारों तथा संकरी गलियों और मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की समस्या उठाई गई।

एसएसआई भोपाल राम पोरी ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया।इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष मौ. नाज़िम,बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, शाहनवाज़, हनीफ सदर,
नईम, सईद अहमद अहमद यूसुफ मेम्बर, ,विशाल, सादिक, कश्यप,सलीम, हाजी हमीद, अनीता,शकील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *