Advertisement

निर्जला एकादशी पर जसपुर में जगह-जगह लगे शर्बत के छबील, समाजसेवियों ने किया सेवा कार्य

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़


जसपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह मीठे शर्बत और शीतल जल के छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा एवं मीठा पानी पिलाकर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।


श्री अग्रवाल सभा युवा संघ की ओर से ठाकुर मंदिर चौक पर लगाए गए शर्बत वितरण शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। इसके बाद युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को ठंडा शर्बत वितरित किया।
नगर के ठाकुर मंदिर, सिंगल मेडिकल स्टोर, नगर पालिका गेट, सुभाष चौक, स्वागत मंडप, कासमपुर मोड़, भूतपुरी रोड सहित कई स्थानों पर भी शर्बत के छबील लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय का सेवन किया।


समाजसेवियों ने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल पुण्य का माध्यम हैं, बल्कि समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल, संजय गोयल, गौरव राजन अग्रवाल, अंकुर बंसल, सौरव गर्ग, अवलोक गोयल, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, मोहित गर्ग, हरिओम सिंह, अर्पित रस्तोगी, अवलोक जैन, मोहम्मद आरिफ, विमल अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, अशोक कुमार, अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *