जसपुर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद जसपुर का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं, कुछ कर्मचारी कई दिनों से कार्यालय नहीं पहुंचे थे।निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरापान से संबंधित सामग्री मिलने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही अनुशासनहीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैया किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्य संस्कृति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के बाद पालिका परिसर में हड़कंप का माहौल बना रहा कर्मचारियों में कार्रवाई को लेकर भी चर्चा का माहौल रहा।इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार, विशाल कुमार तथा कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply