07 जुलाई को दिशा (DISHA) समिति की बैठक, विकास योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा
रुद्रपुर, 04 जुलाई। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि माननीय सांसद उधम सिंह नगर-नैनीताल लोकसभा क्षेत्र अजय भट्ट की अध्यक्षता में District Development Coordination and Monitoring Committee (DISHA) की बैठक 07 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, कलक्ट्रेट परिसर, रुद्रपुर में आयोजित की जाएगी।
परियोजना निदेशक ने बताया कि बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति, क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि दिशा समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के मध्य विकास कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी का महत्वपूर्ण मंच है, जिसके माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने की दिशा में आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply