Advertisement

खटीमा 04 जुलाई, 2026

   सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार शनिवार को खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।        इस दौरान क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर पुष्प गुच्छ देकर व जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया एवं  बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा,भवानी भंडारी, नवीन बोहरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, अपर जिलाधिकारी कोस्तुभ मिस्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *