अंकुर जैन, ब्यरो चीफ़
जसपुर। इनर व्हील क्लब, जसपुर द्वारा सत्र 2026–27 के शुभारंभ अवसर पर रॉयल हवेली, जसपुर में भव्य इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सुरुचि सक्सेना (एसी सदस्य) एवं श्रीमती प्राची अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट आईएसओ) की गरिमामयी उपस्थिति में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सत्र 2026–27 के लिए श्रीमती संगीता शर्मा ने अध्यक्ष, ऋचा बंसल ने उपाध्यक्ष, मीनल अग्रवाल ने सचिव, पूनम गुप्ता ने कोषाध्यक्ष, सीमा गर्ग ने आईएसओ तथा श्रीमती स्वाति बिश्नोई ने संपादक का दायित्व ग्रहण किया।मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब आगामी सत्र में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा।समारोह में ममता अग्रवाल, मनीषा बंसल, पूजा अग्रवाल, प्रिया गर्ग, चारु अग्रवाल, अंशु बिश्नोई, बबीता गर्ग सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस दौरान क्लब से जुड़ी नई सदस्याओं का आत्मीय स्वागत भी किया गया।कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अतिथियों एवं सभी सदस्याओं को पौधे भेंट किए गए। सौहार्द, उत्साह और सेवा भावना से ओत-प्रोत यह समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
पूर्व अध्यक्ष रेनू गोयल ने नवनियुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा को सौंपा इनर व्हील क्लब जसपुर की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

जसपुर। इनर व्हील क्लब, जसपुर के सत्र 2026–27 के भव्य समारोह में नेतृत्व परिवर्तन की गरिमामयी परंपरा का निर्वहन करते हुए पूर्व अध्यक्ष रेनू गोयल ने नवनियुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा को औपचारिक रूप से कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर रेनू गोयल ने नई अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply