अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लॉयन्स क्लब जसपुर ग्रेटर द्वारा मोक्ष धाम परिसर स्थित लॉयन्स वाटिका में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के संयोजक लॉ. राजाराम राजपूत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के भी महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर भी विशेष बल देते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसे विकसित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
क्लब अध्यक्ष लॉ. अमित गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में मोक्षधाम अध्यक्ष विश्वपाल विश्नोई, सचिव लॉ. अंकुर बंसल, कोषाध्यक्ष लॉ. अवलोक जैन, लॉ. तरुण पधान, लॉ. सुरेंद्र अरोरा, लॉ. संजय गर्ग, लॉ. कपिल राजन अग्रवाल, लॉ. हर्षित अग्रवाल, लॉ. मनोज चौहान, लॉ. हरिओम अरोरा, लॉ. सुशांत विश्नोई, लॉ. अवनीश गहलोत, लॉ. नीरज अग्रवाल, लॉ. मोहित गर्ग सहित अनेक लॉयन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply