पंतनगर, 16 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर स्थित एनेक्सी भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को विकास की नई दिशा देने के साथ-साथ मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत किया।
मंत्री जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार और आदर्श हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। देश उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर पंतनगर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply