अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। इनरव्हील क्लब की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों, नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव में रंग भर दिया।

महोत्सव में आयोजित गेम, हाऊजी एवं डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक अंदाज से खूब तालियां बटोरीं। सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। मल्हार गायन की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।
कार्यक्रम के दौरान रेनू गोयल को तीज क्वीन चुना गया। क्लब की सदस्यों एवं उपस्थित महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने तीज पर्व की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल एवं भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मीनल, ममता अग्रवाल, पारूल बंसल, रिचा बंसल, बीबीता गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम हंसी-खुशी और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply