जसपुर। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में रात्रि गस्त चौकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। विगत रात्रि गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे, उप निरीक्षक हरीश आर्य, कांस्टेबल इंद्र नेगी, कांस्टेबल विमल वर्मा ने संदीप राजपूत (38) पुत्र मदन सिंह निवासी मौ० जुलाहान वार्ड न0 07 जसपुर जिला उधम सिंह नगर को आवास विकास रोड जसपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए एक तमंचा और एक जिंदा करतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी घटना में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मौ० सुलेमान पुत्र मतलूब हसन निवासी कोतवाली आलमपुर रूडकी थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार को उसके घर कोटवाल आलमपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply