Advertisement

राइस मिलर्स एसोसिएशन जसपुर में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

अहमद बने अध्यक्ष, छाबड़ा उपाध्यक्ष, मित्तल महामंत्री तो अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

जसपुर। राइस मिलर्स एसो. की बैठक में इस बार युवा मिलर्स को एसो. की कमान सौंपी गई है। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन अकील अहमद को अध्यक्ष तो गौरव मित्तल को महामंत्री चुना गया। जबकि विकास छाबड़ा को उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सलीम अहमद को मंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। बैठक में मिलर्स की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। विगत दिवस स्वागत मंडप में हुई एसो. की बैठक में कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई। पशुपति राइस मिल के स्वामी अवनीश गहलौत की

अध्यक्षता में सर्व सम्मति से तय किया गया कि इस बार युवा टीम को ही एसो. की जिम्मेदारी दी जाए। अध्यक्ष पद पर अकील अहमद को निर्विराध चुना गया। उपाध्यक्ष के लिए विकास छाबड़ा, गौरव मित्तल महामंत्री तो पवन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तो सलीम अहमद को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। निर्विरोध पदाधिकारियों ने राइस

मिलर्स के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। यहां निकेश अग्रवाल, नईम प्रधान, बंदे हसन, विजय अरोरा, नदीमा प्रधान, राकेश चौहान, रजत अरोरा, प्रियांशु, शरीफ अहमद, मुजफ्फर हुसैन, अमित अग्रवाल, सुरेश, तेजपाल सिंह, अशोक कुमार, इब्राहीम, असलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *