जसपुर।मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में बास्केटबाल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें कुल 36 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। पंडित पूर्णानंद तिवारी इण्टर कॉलेज जसपुर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने आयु वर्ग के सभी मैच जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर विद्यालय का नाम रोशन किया । अंडर 14 आयु वर्ग में यक्ष चंद्रा, ध्रुव, प्रियंक, सुखचैन सिंह, आनिक, प्रदीप, वरुण ,अंडर 17 में पवन, हर्ष, राजा, दीपक, पुष्प, अमीर और अंडर-19 आयु वर्ग में शौर्य चंद्रा, नैतिक कुमार, वंश, रियांशु सागर, वंश कुमार, प्रिंस कुमार, आयुष, यश कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को सम्मानित किया और इस सफलता का श्रेय पीटीआई नीरज शर्मा को दिया। अध्यक्ष प्रदीप गोयल, प्रबंधक पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल और उपप्रबंधक अवलोक गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply