उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून” द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 13 व 14 सितंबर को किया गया सम्मानित
अंकुर जैन, ब्यरो चीफ़
पंडित पूर्णानंद तिवारी इण्टर कॉलेज जसपुर की दो छात्राओं बुशरा खातून और हुदा फातिमा को हाईस्कूल परीक्षा 2026 में हिन्दी विषय में 100 में 100 अंक लाने पर “उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून” द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 13 व 14 सितंबर को सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर भाषा मंत्री श्री खजानदास जी द्वारा बालिकाओं को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र शील्ड, डायरी, पैन ,बैग और रुपये 3500 की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सर्वेश कुमार वर्मा ने दोनों छात्राओं को
सम्मानित किया । दोंनो छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय हिंदी की शिक्षिका रेशमा सिद्दीकी के उत्कृष्ट शिक्षण , प्रबंधक पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल द्वारा बनवाए गए पुस्तकालयऔर प्रधानाचार्य के निरंतर अभिप्रेरण को दिया। प्रबंधक पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल, अध्यक्ष प्रदीप गोयल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल उपप्रबंधक अवलोक गोयल, परीक्षा प्रभारी योगेंद्र कुमार, मनोज रावत, दीप कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply