रुद्रपुर 10 अक्टूबर 2026 सूचना-
जिला योजना समिति (DPC) के कुल 30 सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (जि०यो०स०) नितिन सिंह भदौरिया ने इस संबंध में नियम-10 के तहत सार्वजनिक अधिसूचना (नोटिस) जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार
जिला योजना समिति में कुल 30 सदस्यों का चुनाव किया जाना है। इनमें से 16 सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा अपने मध्य से चुने जाएंगे तथा शेष 14 सदस्य जिले के विभिन्न नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुने जाएंगे।
नगरीय निकायों का प्रादेशिक आवंटन।
अधिसूचना के तहत विभिन्न नगरीय निकायों के लिए सीट आवंटन इस प्रकार तय किया गया है नगर निगम काशीपुर में सम्मलित निकाय न०पं० महुआडाबरा, न०पा०प० महुआखेड़ागंज – 04 सीटें,नगर निगम रुद्रपुर (सम्मिलित निकाय) न०नि० रुद्रपुर, न०पं० दिनेशपुर, न०पा०प० नगला, न०पं० लालपुर) – 04 सीटें,नगर पालिका परिषद जसपुर (सम्मिलित निकाय न०पा०प० जसपुर, न०पं० गढ़ीनेगी- 01 सीट,नगर पालिका परिषद बाजपुर (सम्मिलित निकाय न०पा०प० बाजपुर, न०पं० सुल्तानपुर पट्टी) – 01 सीट,नगर पालिका परिषद किच्छा – 01 सीट,नगर पालिका परिषद खटीमा – 01 सीट,नगर पालिका परिषद सितारगंज (सम्मिलित निकाय: न०पा०प० सितारगंज, न०पं० नानकमत्ता, न०पं० शक्तिगढ़) – 01 सीट,नगर पालिका परिषद गदरपुर (सम्मिलित निकाय: न०पा०प० गदरपुर, न०पं० गूलरभोज, न०पं० केलाखेड़ा) – 01 सीट।
निर्वाचन कार्यक्रम और समय-सारणी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया की तिथियों और समय-सारणी की घोषणा करते हुए नामांकन पत्रों की प्राप्ति 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक पंचास्थानी चुनावालय (कक्ष संख्या-105, कलेक्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर) से नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करना हेतु 12 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय ऊधमसिंह नगर एवं नगर निगम कार्यालय रुद्रपुर (संबंधित मतदेय स्थल) पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से संबंधित मतदेय स्थलों पर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) होगी।नाम वापसी हेतु 14 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक प्रत्याशी स्वयं उपस्थित होकर अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान तिथि एवं समय हेतु यदि मतदान की आवश्यकता होती है,तो 16 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय व नगर निगम कार्यालय रुद्रपुर पर मतदान कराया जाएगा।मतगणना व परिणाम हेतु 16 अक्टूबर 2026 को ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद अपराह्न 03:00 बजे से जिला पंचायत कार्यालय ऊधमसिंह नगर के सभागार कक्ष में मतगणना प्रारंभ की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply