Advertisement

उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी करेंगे 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप,कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी करेंगे 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप,कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व।

खटीमा 2 नवंबर 2026 सूचना-

मुख्यमंत्री आवास पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंबोडिया जाने वाले उत्तराखण्ड के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं विजयश्री हेतु शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा किसी से कम नहीं हैं। आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाए,देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। राज्य सरकार आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव आपके साथ है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप कंबोडिया से स्वर्ण पदक लेकर लौटें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

 जानकारी देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत एवं महासचिव विनोद लखेरा ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 से 30 नवंबर 2026 तक नॉम पेन्ह, कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होकर भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें उधम सिंह नगर जनपद की बबीता अधिकारी, तेजस्विनी, हर्षित कुमार, नैनीताल जनपद के सागर सिंह अधिकारी, हरिद्वार के अजय शर्मा शामिल है।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मोर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,सीडीओ दिवेश शाशनी, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *