समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल और प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा ने बच्चों को स्वयं परोसा खाना
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। बाल दिवस के अवसर पर नगर के शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पूर्णानंद इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन की ओर से भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 1860 बच्चों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल एवं प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल एवं प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और बेहतर वातावरण भी जरूरी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा ने भी बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply