जसपुर मे कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पद यात्रा


उधम सिंह नगर- उत्तराखंड( 19 नवंबर 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर । कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर नादेही बॉर्डर से कलियावाला मोड़ तक कांग्रेसियों ने नारेबाजी के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाली । आज नादेही बॉर्डर पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी के साथ वहां से लेकर कलिया वाला मोर तक पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली । इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड की हर विधानसभा में भारत जोड़ों यात्रा निकालकर भाजपा की हिटलरशाही सरकार के विरुद्ध कांग्रेस ने शंखनाद किया है । उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था डूब रही और बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी तथा नफरत देश को तोड़ रही है एंव बेरोजगारी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने जगह जगह भारत जोड़ो यात्रा निकालकर जनता को जागरूक करने का काम किया है । जिस दिन जनता जाग गई उस दिन भाजपा सरकार का सफाया होना तय है । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इख़्तियार अहमद बबलू , मोहम्मद आरिफ , पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद उमर सिद्दीकी , आबिद नूरी, हिमांशु नंबरदार, राजेंद्र सिंह बिट्टू , दूल्हे खां , डॉ0 शुभचंद , पूर्व सभासद मोहम्मद नाजिम , करिश्मा गहलोत , रूबीना अंजुम , दीपा गहलोत , राखी, सर्वेश कुमारी , डोली चौहान , शेख हाशिम , अनीस अहमद, मोइनुद्दीन मजनू,आफताब अंसारी , नफीस कादरी , सर्वेश चौहान , घासी सिंह त्यागी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *