पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की पहल पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अब विदेशी भाषाएं सीखने का भी मिलेगा मौका
कुमाऊँ मिड डे, डेक्स
जसपुर। । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते महत्व को देखते हुए जसपुर में बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल रंग ला रही है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से संचालित सात दिवसीय एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर रविवार को 400 बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की पहल पर दो अक्तूबर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सात दिनों तक बच्चों को प्रतिदिन साढ़े चार घंटे एआई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया।
रविवार को आयोजित प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, प्रशिक्षक वली मोहम्मद और आर्यन सक्सेना ने बच्चों को एआई के प्रयोग और उसके लाभों की जानकारी दी। डॉ. सिंघल ने बताया कि इस योजना के तहत जसपुर और चेन्नई में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और एआई तकनीक का सही एवं सकारात्मक इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अंकुर सक्सेना ने किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, संदीप कुमार, निकेश अग्रवाल, डॉ. सुदेश, सुधीर बिश्नोई, तरुण गहलोत, रोबी प्रधान, अवंतिका, सिदरा, रयान रजा और उसमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विदेशी भाषाओं का भी प्रशिक्षण देने की तैयारी
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि बच्चों के कौशल विकास और उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल्द ही विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी शुरू कराया जाएगा। इसके तहत बच्चों को विभिन्न देशों की भाषाएं सिखाने की योजना है, जिससे वे भविष्य में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन संचालन अंकुर सक्सेना ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, निकेश अग्रवाल, डॉ. सुदेश, सुधीर बिश्नोई, तरुण गहलोत, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, वली मोहम्मद,.. सक्सेना,रोबी प्रधान, अवंतिका, सिदरा, अदीबा मेहर,रयान रजा और उसमान आदि मौजूद रहे।
बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान, मंच से गूंजा ‘थैंक्यू डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल सर’
निःशुल्क एआई प्रशिक्षण पूरा होने पर 400 बच्चों को मिले प्रमाणपत्र, बच्चों ने जताया पूर्व विधायक का आभार
जसपुर, संवाददाता। निःशुल्क प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब बच्चों के हाथों में प्रमाणपत्र पहुंचे तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। इस खुशी के बीच मंच से बच्चों की आवाज गूंजी— ‘थैंक्यू डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल सर!’ बच्चों के इन शब्दों ने कार्यक्रम के माहौल को भावुक और यादगार बना दिया।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की पहल पर दो अक्तूबर से शुरू हुए सात दिवसीय एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं के 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण पूरा होने पर बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रमाणपत्र पाकर उत्साहित बच्चों ने मंच पर पहुंचकर निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराने के लिए डॉ. सिंघल का आभार व्यक्त किया।
बच्चों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीक को समझने और उसके उपयोग के बारे में सीखने का अवसर मिला। बच्चों के उत्साह और उनके आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को खास बना दिया। वहीं, बच्चों द्वारा सार्वजनिक रूप से ‘थैंक्यू डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल सर’ कहकर आभार जताने का दृश्य सभी के लिए यादगार रहा।
यह कार्यक्रम बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनके ज्ञान व कौशल को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply