उधम सिंह नगर उत्तराखंड (02 दिसंबर 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर।संयुक्त मोर्चा नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम- नैनीताल के तत्वधान में पर्यावरण मित्रों की 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहे आंदोलन को सहयोग प्रदान करते हुए कल गुरवार को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही के नेतृत्व में संगठन से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा । साथ ही माननीय महापौर/ नगर आयुक्त महोदय जी नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को पत्र भेजकर नगर निगम पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री शेखर , शाखा अध्यक्ष आलोक कुमार , कोषाध्यक्ष राजन कुमार , अजय कुमार अरविंद कुमार रविंद्र कुमार यश कुमार , विक्की कुमार , बिट्टू कुमार आदि शामिल रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply